फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में विराजे भोलेनाथ, प्राण प्रतिष्ठा में गूंजे मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में विराजे भोलेनाथ, प्राण प्रतिष्ठा में गूंजे मंत्र
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नवनिर्मित मंदिर में सोमवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चला। सुबह शिव प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज रही। बाद में भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से अस्पताल परिसर में बने मंदिर का उद्घाटन सिडको के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने नारियल फोड़कर किया। हवन के दौरान उन्होंने चिकित्साधिकारी निरंजन सिंह, डॉ. महेश प्रताप सिंह, प्रभाकर मिश्रा, जयगोविंद यादव और नथन सिंह के साथ आहुति अर्पित कीं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिव प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। अपराह्न में भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अमित त्रिपाठी, संजय विश्वकर्मा, सोनम गुप्ता, पंकज कुमार, मनोज, किशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गोवर्धन महाराज के भंडारे में जुटे भक्त
उझानी। घंटाघर चौराहे पर सोमवार को गोवर्धन महाराज के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने प्रसाद पाकर जय-जयकार की। विश्वनाथ माहौर, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा। इसके अलावा बमनौसी में प्रधान रीना यादव, विद्यमसिंह की देखरेेेख में हवन-पूजन कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें