फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश तथा समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर किया चिंतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देश तथा समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर किया चिंतन

बिसौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक दिवसीय संघ परिचय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने संघ की रीति- नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला, साथ ही तीन सत्रों में देश तथा समाज की वर्तमान परिस्थितियों के विषय में चिंतन किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने आगंतुकों का परिचय कराया। शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक रामकिशोर श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही शिशु मंदिर तथा विद्या मंदिरों के निर्माण की आवश्यकता प्रतीत हुई। संघ के जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सर्वेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्रवाद की भावना को लेकर की गई। कार्यक्रम में जन शिक्षा समिति, शिशु शिक्षा समिति तथा भारतीय शिक्षा समिति के जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य तथा सामान्य कार्यकर्ताओं सहित 150 सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता अमृतलाल ने बताया कि आज शिक्षा के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा शिक्षा संस्थान विद्या भारती है जो छात्रों को देशभक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा प्रदान करके देशभक्त नागरिक तैयार करता है। कार्यक्रम में प्रदीप रस्तोगी, योगेश, नीरज शर्मा, रघुवीर सिंह, देवेंद्र कुमार भट्ट, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। व्यवस्थाओं में चंद्रपाल सिंह, अशोक आर्य, सुरेश चंद्र, वेदराम, विपनेश मिश्र आदि ने सहयोग किया। संचालन रामनिवास राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें