फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का दावत दे रहे बिजली के लटकते तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों को दावत दे रहे बिजली के लटकते तार
विज्ञापन

बदायूं। बिजली विभाग का हाल ही बेहाल है। जो अंडरग्राउंड केबल जमीन के नीचे होनी चाहिए, वे जमीन से बाहर दिखाई दे रही हैं और जो तार ऊंचाई पर होने चाहिए वे लोगों के सिर पर लटक रहे हैं। हालत ये है कि कई जगह ये तार इतने नीचे लटके हैं कि हाथ बढ़ाकर इन्हें छू सकते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर लोग विभागीय अधिकारियों के पास कई बार चक्कर लगा चुके हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
पावर कॉरपोरेशन की ओर से शहर में मकड़ी के जाल की तरह बिजली की तारों को तो डाल दिया गया, लेकिन उसके बाद में कभी उस ओर ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि एक से दूसरे खंभे पर जाने वाले बिजली के तार हवा में लटकने की वजह से जमीन को छू रहेे हैं। कहीं कहीं तो हालत ये है कि लोगों को अपने घर का मुख्य गेट खोलने के दौरान इन तारों को हटाना पड़ता है। दूसरी तरफ ये आलम है कि विभाग द्वारा डलवाई गई अंडरग्राउंड केबल जमीन के अंदर रहने की बजाय जमीन के ऊपर दिखाई दे रही है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। विभागीय अधिकारी जानबूझकर इससे बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

----
सीन-1: सिविल लाइन इलाके में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास बिजली के तार निकल रहे हैं, जो काफी जर्जर हालत में है। खुले तार इतने नीचे आ चुके हैं कि बच्चे भी उसे आसानी से पकड़ सकते हैं। आसपास के लोगों ने इसके बारे में अधिकारियों को बताया था, लेकिन उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कोई रास्ता नहीं निकाला।
----
सीन-2: विभाग की ओर से करीब तीन साल पहले एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल डाली गई, ताकि बिजली चोरी रोकी जा सके। मोहल्ला जवाहरपुरी में बिजली के ये तार इतने नीचे आ गए हैं कि लोगों को अपने घरों का मुख्य गेट खोलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोगों को लकड़ी के डंडों से बिजली के तार हटाकर गेट खोलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--
सीन-3: शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर में भी बिजली के तारों का हाल बेहाल है। यहां पर तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि बाइक सवारों के सिर पर छू रहे हैं। इसमें करंट आने पर जनहानि हो सकती है। मोहल्ले के श्यामवीर, मोनू, कमलेश समेत अन्य लोग विभाग के अधिकारियों से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
---------------------
अभी जल्द ही मैंने ज्वाइन किया है। शहर में जहां पर भी बिजली के तार लटक रहे है, जल्द ही उन्हें सही कराया जाएगा।
-उमेश चंद्र सोनकर, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें