फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह लो! ले रहीं सरकारी वेतन, ड्यूटी निजी अस्पताल में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--16
विज्ञापन


ले रहीं सरकारी वेतन, ड्यूटी निजी अस्पताल में
रातभर ड्यूटी से गायब रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शुक्रवार रात इमरजेंसी में तैनात एक महिला चिकित्सक नाइट ड्यूटी शुरू होने के कुछ देर बाद खाना खाने के बहाने अस्पताल से निकल आईं और फिर रात भर ड्यूटी से गायब रहीं। चर्चा है कि डॉक्टर एक निजी अस्पताल में मरीजों को देखती रहीं।
यह महिला चिकित्सक महिला अस्पताल में संविदा पर हैं। महिला चिकित्सक की शुक्रवार रात नाइट ड्यूटी थी। रात आठ बजे उन्होंने हस्ताक्षर किए और दो-चार मरीज देखे, तब तक रात के नौ बज गए। उसी समय शहर के पड़ोसी गांव से एक गर्भवती महिला डिलीवरी को आई। उस मरीज की माने तो डॉक्टर साहिबा इतनी जल्दी में थीं कि उन्होंने रात नौ बजे के बाद आए मरीजों को देखना मुनासिब नहीं समझा। महिला चिकित्सक स्टाफ को खाना खाकर आने की बात कह कर चलीं गईं। फिर उसके बाद सुबह तक नहीं लौटीं। इस दौरान कई महिला मरीजों को पीड़ा हुई। कुछ तीमारदारों ने चिकित्सक का नंबर लगाने का प्रयास किया लेकिन हर बार स्विच ऑफ बोलता रहा। सीएमएस डॉ. रेखारानी और सीएमओ डॉ. आशाराम का भी मोबाइल नंबर मिलाया लेकिन जरूरत के समय कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

------------
वर्जन---
शिकायत मेरे पास आई है। महिला अस्पताल की प्रभारी डॉ. रेखा रानी हैं। मैंने इस बारे में उनसे बात कर रहा हूं। फिर इस मामले की जांच कराता हूं। तभी डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-डॉ. आशाराम, सीएमओ
---------
मैं इस समय छुट्टी पर लखनऊ आई हुई हूं। अस्पताल का चार्ज डॉ. हाकिम सिंह पर है। वही इस बारे में पूरी जानकारी दे सकते हैं।
-डॉ. रेखा रानी, सीएमएस महिला अस्पताल
--------
मेरे पास कोई चार्ज नहीं है और न ही कोई लिखित में आर्डर। मुझसे इतना कह कर गईं थीं कि मैं लखनऊ जा रहीं हूं। रात में चिकित्सक क्यों नहीं आईं, यह वही जाने। मैं इतना जानता हूं कि रात कुछ मरीज परेशान थे। कुछ मरीजों के मेरे पास भी फोन आए थे।
-डॉ. हाकिम सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें