फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त को जीआईसी में टपकती मिली छत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14,15,21-
विज्ञापन

जीआईसी में टपकती मिली छत
जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू को निर्माणाधीन कॉलेज में मिलीं खामियां
अफसरों को शासन की मंशा के अनुरूप काम करने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। आबकारी आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने जीआईसी समेत जिले कई स्थानों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जीआईसी में उन्हेें कई शिक्षक तो मिले, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे। कमरे की छत भी टपक रही थी। बाद में अफसरों के साथ बैठक में उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं और विकास कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सबसे पहले जीआईसी पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू को अव्यवस्थाएं नजर आयीं। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य नहीं मिले। साथ ही जो शिक्षक मौजूद थे उनके हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका पर नहीं थे। सहायक प्रधानाचार्य ने उनसे कॉलेज के आसपास वाहन खड़े कर लिए जाने की शिकायत की। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देशित किया कि कॉलेज के आसपास वाहन खड़े होने नहीं चाहिए। उन्होंने एडीएम एफआर महेंद्र सिंह के साथ वजीरगंज क्षेत्र के गांव कसेर कटैया से विजय नगला तक सड़क के चौड़ीकरण का निरीक्षण किया। वह कुवरगांव के गांव अर्सिस बर्खिन में बने दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य देखने भी पहुंचे। उन्होंने गुणवत्ता प्रभावित बताते हुए फिलहाल भवन को हैंडओवर करने से रोक दिया है। कलक्ट्रेट में डीएम, एसएसपी समेत अफसरों की बैठक ली और शासन की मंशा के अनुुरूप काम कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें