फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे आए, पाठ्य सामग्री ली और चले गए

Mon, 02 Jul 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से लेकर विभाग तक हर कोई शिक्षा के स्तर सुधारने का ताना बाना बुन रहा है। मगर इसका असर धरातल पर कितना नजर आ रहा है इसका अंदाजा तो सोमवार को स्कूल खुलने के बाद ही पता चल गया। शहर के कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम होने पर शिक्षक समय से पूर्व ही ताला डालकर घर को निकल लिए। जो बच्चे स्कूल पहुंचे उन्हे पाठ्य सामग्री देकर टरका दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दावा पेश किया जा रहा था कि पहले दिन जिले के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी स्कूलों में बच्चों को पाठ्य सामग्री बांट दी जाएगी लेकिन स्कूल खुलने के बाद जिले भर में करीब तीस फीसदी पाठ्य सामग्री ही वितरित की गई। विभाग को तकरीबन एक लाख बैग प्राप्त हुए थे, इनमें से 46440 बैग का प्राथमिक, 1714 बैग का माध्यमिक स्कूलों में वितरण होना था लेकिन पहले दिन तकरीबन 15 हजार बैग ही वितरित हो सके।
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर----
जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या- 1802
जिले में उच्च प्राथमिक स्कूलों की संख्या - 656
जिले में कस्तूरबा विद्यालयों की संख्या - 18
जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की संख्या - 344535
जिले में परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की संख्या- 7612
जिले में परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्रों की संख्या - 2860

परिषदीय विद्यालय पर हावी दिखे कांवेंट स्कूल
ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुले तो मौसम भी खुशगवार हो था। सोमवार को सुबह से ही बारिश प्रारंभ हो गई, बावजूद इसके कांवेंट स्कूल में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही लेकिन परिषदीय स्कूल सुनसान नजर आए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार ग्रीष्मावकाश के बाद जहां कांवेंट स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 80 फीसदी रही तो परिषदीय स्कूलों में तीस फीसदी बच्चे ही पहुंचे।

अवकाश के बाद दोस्तों से मिले तो खिले चेहरे
ग्रीष्मावकाश के बाद जब सोमवार को स्कूल खुले तो दोस्तों से मिलने के बाद बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। बारिश के बाद भी कांवेंट स्कूल के बच्चे छाता लगाकर रिक्शा और स्कूल बस से स्कूल पहुंचे इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन



बारिश की वजह से ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में कम रही। जो बच्चे स्कूल पहुंचे उन्हें पाठ्य सामग्री वितरित की गई। वहीं पहले दिन समय से पूर्व विद्यालय बंद हो जाने की शिकायत प्राप्त हुई है, यह अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। -प्रेमचंद्र यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें