फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करोंगे तो रहोंगे निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गुरुवार को जिले भर में खासा उत्साह दिखा। सरकारी विभागों, संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में योग के जरिये इस बात का संदेश दिया गया कि योग शरीर व मस्तिष्क को एक साथ संतुलित करके प्रकृति से जुड़ने का सबसे सुरक्षित जरिया है। यह व्यायाम का एक प्रकार है। जो शरीर के संतुलन और आहार, श्वांस की क्रिया के साथ ही शारीरिक आकृति को भी नियंत्रित करता है। बताया कि यह शरीर और मस्तिष्क को ध्यान से जोड़ता है।
विज्ञापन

बदायूं क्लब में हुए कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग भारत की आत्मा में बसा है। योग करने से मन व आत्मा को शांति मिलती है। योग शरीर के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि सन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस मनाने का संकल्प लिया था। उसी क्रम में पूरे विश्व में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग करने से नकारात्मक सोच का अंत होता है। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि योग तन मन स्वस्थ रखता है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में दो व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। अब बदायूं क्लब में प्रतिदिन सुबह योग कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वस्थ रहेंगे, तभी स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, वन दरोगा विजय शंखधार आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में एसएसपी अशोक कुमार ने योग शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने लोगों से नियमित योग करते रहने की अपील की। योग प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज योग के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर एसपीआरए डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह, सीओ उझानी भूषण वर्मा मौजूद रहे। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. आरएस यादव के निर्देशन में सभी डाक्टरों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें