फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की तलाशी सिर्फ शिक्षिकाएं ही लेंगी:एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं की तलाशी सिर्फ शिक्षिकाएं ही लेंगी:एडीएम
विज्ञापन

सचल दलों की मीटिंग में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। यूपी बोर्ड की छह फरवरी से शुरू हो रहीं परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी से लगा हुआ है। शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाओं को नकलविहीन संपंन कराने को शुक्रवार को एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सभी सचल दल के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की मीटिंग लीं।
एडीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं यदि कहीं पर कुछ भी कमी रह गई है तो उसे तत्काल पूरा कर लिया जाए। कहा: किसी केंद्र पर यदि नीचे कक्ष खाली हैं तो ऊपरी मंजिल पर कोई बच्चा परीक्षा नहीं देगा। छात्राओं की तलाशी सिर्फ शिक्षिकाएं ही लेंगी। बाकी कोई नहीं। एडीएम ने निर्देश दिए कि बिजली के लिए जनरेटर, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर लिया जाए। इसके बारे में डीएम भी पहले बता चुके हैं। डीआईओएस मुन्ने अली ने कहा कि जिन शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी है उन्हें कार्यमुक्त करने के संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सभी को शनिवार को अपने-अपने केंद्र पर आमद भी करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में बीएसए पीसी यादव, लेखाधिकारी माध्यमिक महिमा चंद्र, जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह,जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार, जीआईसी दातागंज के एसपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें