फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने लगाए लाल निशान, हटेगा अतिक्रमण, चौरो होंगे चौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-4 से 9
विज्ञापन

लाल निशान लगाए, हटेगा अतिक्रमण, चौड़े होंगे चौराहे
चौराहों पर दस मीटर की परिधि में नहीं होगी कोई दुकान
अतिक्रमणकारियों में मची खलबली, शुक्रवार से गरजेगी जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
आखिरकार अमर उजाला की अतिक्रमण विरोधी मुहिम रंग लाने लगी है। चेयरमैन, नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस सभी अतिक्रमण हटाने और शहर को सुंदर बनाने के लिए इस मुहिम में शामिल हो गए हैं। इसी क्रम में इसकी शुरुआत शहर के चौराहों से की जाएगी। बुधवार को चेयरमैन दीपमाला गोयल, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी कमल किशोर, ईओ निशा मिश्रा, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने खुद सड़क पर खड़े होकर मकान, दुकान, खोखा चिह्नित कर लाल निशान लगवाए। शुक्रवार को अभियान चलाकर प्रमुख दस चौराहों के आसपास का अतिक्रमण हटाया जाएगा। सभी दस चौराहे चौड़ाई बढ़ने के साथ सुंदर बनाए जाएंगे।
डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे चेयरमैन, एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, ईओ, सीओ सिटी टीम के साथ कचहरी तिराहा पहुंचे। चेयरमैन और अफसरों ने तिराहे के आसपास फैला अतिक्रमण देखा। उन्होंने तिराहे पर 10 मीटर परिधि में अतिक्रमण चिह्नित किया और लाल निशान लगवाए। एडीएम प्रशासन ने निर्देश दिए कि तिराहों और चौराहों पर 100 मीटर की परिधि में कोई भी होर्डिंग नहीं लगेगा। वहां निरीक्षण करने के बाद टीम लावेला चौक पर पहुंची। इसके बाद अफसरों की टीम ने लावेला चौक, रोडवेज, पुलिस लाइन चौराहा, इंद्रा चौक का निरीक्षण किया और लाल निशान लगवाए। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि शहर के किसी भी चौराहे पर अतिक्रमण नहीं रहेगा। अतिक्रमण हर हाल में हटेगा। चौराहों के आसपास लगे बिजली और टेलीफोन के पोल लटाए जाएंगे।
विज्ञापन

--
हर चौराहे पर लगेंगी हाईमास्ट लाइट
शहर के चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा। एडीएम प्रशासन ने कहा कि चौराहों के बीच में लगे बिजली के खंभों को हटाकर दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बीच चौराहों पर नए खंभे लगाए जाएंगे। इन पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी।
--
अब सड़क पर खड़ी नहीं होंगी रोडवेज बसें
एसपी सिटी कमल किशोर ने एआरएम से सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बसों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसों को रोडवेज परिसर में ही खड़ा करें। वहां पर पर्याप्त जगह नहीं हो तो दातागंज चुंगी के पास में जो रोडवेज के लिए जगह निर्धारित है। वहां पर बसों को खड़ा करवाया जाए। अगर सड़क किनारे कोई भी रोडवेज बस बेवजह खड़ी मिली, तो उस गाड़ी को सीज कर दिया जाएगा।
--
नगर पालिका ने व्यापारियों को थमाए नोटिस
अतिक्रमण की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने अतिक्रमण की जद् में आ रहे दुकानों और खोखों पर लाल निशान लगाए। उसके बाद शाम को पालिका की ओर उन व्यापारियों को एक दिन का समय दिया गया।
--
सुंदरीकरण में बाधक बने पेड़ और ट्रांसफार्मर हटेंगे
चौराहों पर हो रही सुंदरीकरण में बाधक बन रहे पेड़ों को कटवाया जाएगा। वहीं अतिक्रमण के जद में आ रहे ट्रांसफार्मरों को भी वहां से दूसरी तरफ शिफ्ट कराया जाएगा। यहां तक की पालिका की दुकानों को भी तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

--
इन स्थानों का होगा सुंदरीकरण
कचहरी, पीडब्ल्यूडी, पुलिस लाइन, लावेला चौक, इंद्राचौक, दातागंज तिराहा, नवादा तिराहा, लालपुल तिराहा, मंडी समिति तिराहा और आवास विकास तिराहा।
00000
00000
दातागंज में हटाए गए होर्डिंग्स
दातागंज। डीएम ने निर्देश पर बुधवार को कस्बे से होर्डिंग्स को हटाया गया। वहीं व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, सीओ एसके सिंह, तहसीलदार अशोक गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई होर्डिंग हटाए गए। वहीं वॉल पेंटिंग को पुतवाया गया। एसडीएम ने कहा कि दो दिन के अंदर व्यापारी स्वत: ही अतिक्रमण को हटा लें, ऐसा नहीं होने की दशा में प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जाएगा। उस दौरान जो भी अतिक्रमण हटाया जाएगा उसका संबंधित व्यापारी से खर्चा लिया जाएगा। टीम ने शराब की दुकान का निरीक्षण किया। कहा कि ओवर रेटिंग की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद में तहसील प्रशासन की ओर से भी कंबल बांटे गए। इस मौके पर विधायक के भाई विनय कुमार सिंह मौजूद थे।
इसी क्रम में क्षेत्र के गांव भटौली निवासी विष्णु देव गुप्ता ने लोगों को 200 जयपुरी रजाई बांटीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें