बदायूं। बिल्सी में विश्व हिंदू परिषद और सहसवान मेें महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी के सदस्यों ने फिल्म अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंक कर बाल्मीकि समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करने का विरोध जताया।
बिल्सी। विश्व हिंदू परिषद के नगराध्यक्ष हरीश मैथिल के नेतृत्व में रविवार नगर के मुख्य बंबा चौराहे पर बाल्मीकि समाज ने सलमान खान का पुतला फूंक कर बाल्मीकि समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करने का विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि सलमान खान ने टाइगर फिल्म के इंटरव्यू के दौरान बाल्मीकि समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द कर अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया।
इसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर योगेश पुरी, दीपक बाल्मीकि, सचिन कुमार, अवधेश कुमार, अभिषेक सागर, आदेश कुमार, विनोद कुमार, रोहित कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
सहसवान। फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेटटी द्वारा बाल्मीकि समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से आक्रोशित महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी के बैनर तले बाल्मीकि समाज के लोगों ने पुतला दहन किया। समाज के लोगों ने मुहल्ला बजरिया, काजी मुहल्ला, पठानटोला, पटटी यकीन मुहम्मद में नारेबाजी करते हुए बजरिया चौराहे पर पुतला दहन किया। अमित बाल्मीकि ने कहा कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को बाल्मीकि समाज से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर चन्द्रपाल, सोहनलाल, राकेश, माया, गज्जो, किशन, गोविंद, आदित्य, रितिक, रवि, नन्हे आदि मौजूद रहे।