फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारियां शुरू, सजने लगे चर्च

विज्ञापन
चर्च में सजावट करती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। प्रभु यीशू के जन्मदिन के लिए शनिवार को शहर में मैथोडिस्ट और कैथोलिक चर्च में पूरे दिन सजावट होती रही। दोनों ही चर्च में रविवार को विशेष कार्यक्रम के साथ प्रार्थना सभाएं होंगी। बड़े दिन के रूप में होने वाले कार्यक्रम के प्रति लोगों के आकर्षण के मद्देनजर दोनों चर्च रोशनी से जगमग रहेंगे।
विज्ञापन

प्रभु यीशू के जन्मदिन से पूर्व पुलिस लाइन चौराहे के पास स्थित कैथोलिक चर्च को सजाने ओर संवारने की शुरूआत शनिवार को सुबह से ही होने लगी। चर्च के फॉदर जार्ज, बिन्नी और बिनाई ने बताया कि प्रभु यीशू के जन्मदिन की खुशी में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होंगे। दो दिन तक चलने वाले कार्यक्रम से पहले चर्च में प्रार्थना सभा भी होगी। इसके अलावा श्रद्धालु प्रभु यीशू के दर्शन करेंगे। देर रात तक संगीत का कार्यक्रम भी चलेगा। वहीं मैथोडिस्ट चर्च में भी विशेष कार्यक्रम होने हैं। चर्च के पॉस्टर केवी एंड्रमंड ने बताया कि शाम पांच बजे से होने वाले कार्यक्रम में प्रार्थना सभा के बाद संगीत के जरिए श्रद्धालुओं को प्रभु की महिमा से रूबरू कराया जाएगा। मैथोडिस्ट चर्च में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीपमाला गोयल मुख्य अतिथि होंगी। बता दें कि कैथोलिक और मैथोडिस्ट चर्च में 25 दिसंबर को हर साल ही विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें