फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नकली रोडवेज बस वालों’ ने चस्पा किया बसों का टाइम

विज्ञापन
रोडवेज के नाम चलाई जा रही नकली बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शहर में रोडवेज बस स्टैंड के पास से रोडवेज जैसी फर्जी बसों का जमावड़ा हटा तो उन्होंने देहात के रास्तों से दिल्ली तक की डगर पकड़ ली। देहात के रास्तों पर उप्र परिवार लिखकर बसें संचालित की जा रही हैं। वहीं, रोडवेज स्टैंड के पास लगी फर्जी बसों के टाइम की सूची एआरएम ने हासिल करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

अब तक रोडवेज स्टैंड के पास से रोडवेज जैसे कलर वाली बसें बरेली और कासगंज तक संचालित की जा रही थीं। अमर उजाला ने इस पर अभियान छेड़ा तो बसें यहां से हटा ली गईं। अब एक लिस्ट चस्पा की गई है जिसमें आसपास के सभी स्थानों से दिल्ली तक आने जाने वाली बसों का टाइम लिखा है। हालांकि बस शहर में कौन से प्वाइंट से मिलेगी, इसका जिक्र नहीं है। अब यह लिस्ट एआरएम ने मंगा ली है। 
वहीं, कादरचौक प्रतिनिधि के मुताबिक गंगा पार कासंगज से कादरचौक होते हुए रोडवेज जैसे कलर में धड़ल्ले से डग्गामार बसें निकाली जा रही हैं। यह बसें कछला मार्ग से दिल्ली तक दौड़ लगाती हैं। इन पर यात्रियों को धोखा देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवार लिखा है, साथ ही परिवहन निगम का आधा लोगो भी बना है। कादरचौक थाने के सामने से बसें रोज दिल्ली तक जाती हैं। बावजूद एसओ सत्यप्रकाश सिंह इस मामले में जानकारी न होने की बात कहते हैं। 
विज्ञापन

एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि बिना परमिट वाली बसों की सूची हासिल कर ली है। इस पर नीचे मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। इस मामले में पुलिस की मदद से दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें