फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज में धूमधाम से निकाली गई राम बारात

Tue, 10 Oct 2017 01:08 AM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
राम बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू बारात में शामिल झांकियां गलियारों में होकर निकली तो आयोजकों ने फूल बरसाए। स्कूली बच्चों ने बैंड बजाकर धूम मचा दी।
विज्ञापन

राम बारात अपराह्न में पूजन के बाद शुरू हुई। मेला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने नारियल फोड़ कर पूजन किया तो मैदान आतिशबाजी से गूंज उठा। रामलीला मैदान से शुरू होकर बारात प्रमुख मार्गों और गलियारों से होकर पूरे गांव में घूमी। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। सालिक राम आदर्श इंटर कॉलेज, ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे झांकियों पर भगवान के स्वरूप में नजर आए। सालिक राम कॉलेज के बच्चों के बैंड ने राम भजनों की धुन बजाकर दर्शकों का मनमोह लिया। रामलीला मैदान में पहुंच कर बारात धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। बारात की व्यवस्थाओं में आनंद मिश्रा, अनुशेखर मिश्रा, अर्जुन सिंह, अजब सिंह यादव, चंद्रपाल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।
---------------
पिंडौल में भी धूमधाम से निकाली गई रामबारात
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में सोमवार को भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई।
बारात गांव के प्राथमिक स्कूल के निकट रामलीला मैदान से करीब तीन बजे शुरू हुई। जो गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए दोबारा वहीं जाकर समाप्त हुई। रामबारात में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, श्रीकृष्ण-राधा, मां दुर्गा, गणेश जी, शंकरजी, बजरंगबली हनुमान जी की झांकियां शामिल थीं। काली अखाड़ा भी आकर्षण का केंद्र रहा। अध्यक्ष अनुराग भूषण गुप्ता, प्रबंधक सत्यप्रकाश शर्मा, जगदीश चंद्र सक्सेना, राजेश गुप्ता, मुनीष शर्मा, अर्पित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें