फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उठेगी पर्यावरण के लिए आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए अमर उजाला बृहस्पतिवार को शहर में गो ग्रीन रैली निकालेगा। रैली की शुरुआत सुबह 10 बजे शहर के कंट्री इन होटल से होगी। इसमें वाहनों के साथ सामाजिक संगठनों और जागरूकजनों से भागीदारी का आह्वान किया गया है।
गो ग्रीन शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर घूमती हुई पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी। गो ग्रीन रैली को सांसद धर्मेंद्र यादव, डीएम अनिता श्रीवास्तव, प्रभारी एसएसपी डॉ. एसपी सिंह, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, बदायूं नगर पालिका की ईओ निशा मिश्रा समेत कई अफसर झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

बदायूं के विकास में जन सहभागिता जरूरी है। इसके लिए लोगों को आगे लाने के लिए अमर उजाला ने कदम आगे बढ़ाया है। बदायूं बाईपास के निर्माण, किसानों की बदहाल स्थिति, बिगड़ी यातायात व्यवस्था, या फिर शहर का ड्रेनेज सिस्टम। इन सभी समस्याओं पर अमर उजाला ने आमजन की आवाज बनकर उसे जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे शुरू होने वाली गो ग्रीन रैली रैली होटल कंट्री इन से शुरू होकर पथिक चौक, काली सड़क, मथुरिया चौराहा, लालपुल, जालंधरी सराय, कचहरी, पुलिस लाइंस चौराहा, इंद्रा चौक, दातागंज तिराहा, पुरानी चुंगी होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर लौटकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

गो ग्रीन रैली में कंट्री इन, एचएस ज्वैलर्स, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, फ्लोरेंस नाइटिंगेल्स इंग्लिश स्कूल, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, प्रकाश कैमिकल्स, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श मोटर्स, वेल्गा फूड्स लिमिटेड, वीआईएमटी, नारी निखार जनकल्याण समिति और केटीएम का सहयोग रहेगा। रैली में अफसरों के अलावा शहर के उद्यमी, व्यापारी, समाजसेवी, कानूनविद, शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें