फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से एक ही पटल पर जमे कर्मियों को हटाएं: आवास आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर तीन वर्षों से एक ही पटल पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर दूसरे स्थानों पर तैनात किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आदेश शासन के आवास आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने बुधवार शाम ब्लॉक उझानी के प्रभारी डीएम/सीडीओ शेषमणि पांडेय के साथ निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

आवास आयुक्त ने ब्लॉक कार्यालय के विभिन्न पटलों पर जाकर संबंधित कर्मियों से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों को शतप्रतिशत आधार से लिंक किया जाए। आयुक्त ने जनपद की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए रिक्त चल रहे पदों के संबंध में भी मालूमात की। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों के लंबित भुगतान की जानकारी चाही तो बीडीओ सच्चिदानन्द प्रसाद ने बताया कि 262 मस्टररोल 15 दिन से अधिक के लंबित हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मजदूरां का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साक्षरता प्रतिशत कम होने पर भी असंतोष व्यक्त किया। आवास आयुक्त गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा, डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण और बड़ी परियोजनाओं तथा एक गांव का निरीक्षण करेंगे। उझानी ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान आवास आयुक्त के साथ सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, एसडीएम सदर पारसनाथ, जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी, पीडी डीआरडीए विजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें