फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएफ हाईवे पर आया नाग, ट्रैफिक रूका

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। शुक्रवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अचानक नाग के आ जाने से दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया। पता चलने पर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। एमएफ हाईवे से लगे गांव कुनार के पास अचानक नाग बीच सड़क पर कुंडली मारकर बैठ गया। वाहन चालकों ने देखा तो वे रुक गए। धीरे-धीरे ट्रैफिक जाम हो गया। बसों तथा वाहनों में से सवारियां नाग के दर्शनों के लिए उतर पड़ीं। सावन के महीने में नागराज के दर्शनों के लिए आसपास के गांव के लोग भी जुट गए। नाग की वजह से लगभग आधा घंटे हाईवे जाम रहा। बाद में जब नाग सड़क से हटकर फुटपाथ पर आकर बैठ गया, तब कहीं जाकर ट्रैफिक चालू हो पाया। काफी देर भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें