फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा किशोर, डूबकर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 08 Jul 2023 02:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गड़िया में एक किशोर तालाब में डूब गया। वह सुबह शौच करने गया था, तभी पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गड़िया में 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के जमुना प्रसाद पुत्र पन्ना लाल शनिवार सुबह शौच के लिए ताला किनारे गया था। वहां अचानक उसका पैर फिसल गया और उसकी तालाब में डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से निकाला। किशोर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


जनपद में बीते तीन चार दिन से रोज बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब पानी से लबालब भर गए हैं। जगह-जगह खोदे गए गड्ढों में भी पानी भर गया। ऐसे में लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। बीते दिनों जनपद में पानी भरे गड्ढों में डूबने से कई बच्चों की मौत हो चुकी है। अब गांव गड़िया में इसी तरह का हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें