फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई- रिक्शा और दुकान की गुल्लक से 15 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। पड़ोसी गांव अल्लापुर भोगी से सब्जी खरीदने आए सूबेदार का ई-रिक्शा चोरी हो गया। घटना बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के पास हुई। सूबेदार ई-रिक्शा चलाते हैं। गांव लौटने से पहले वह सब्जी लेने मंडी पहुंचे थे। उन्होंने ई-रिक्शा बिजली उपकेंद्र के पास खड़ा कर दिया। सब्जी खरीद कर लौटे तो ई-रिक्शा गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी किराना दुकानदार संजीव साहू की गुल्लक से सुबह 15 हजार रुपये चोरी हो गए। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक महिला गुल्लक से रुपये निकालती नजर आ रही है, लेकिन चेहरा ढका होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। दुकानदार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें