फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद भी विजेता यादव का सुराग नहीं

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबियापुर की ब्लाक प्रमुख विजेता यादव का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। एसओजी और पुलिस की सर्विलांस टीम को भी कोई सफलता नहीं मिली है। विजेता यादव 31 मार्च को अपने आठ वर्षीय बेटे पारस यादव के साथ शहर के स्कूल से लापता हो गई थीं। उनके पति सपा नेता सर्वेश यादव ने एक अप्रैल को सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

    विजेता 31 मार्च को बेटी वैशाली और बेटे पारस के साथ शहर के एक स्कूल से दोनों का रिजल्ट लेने गई थीं। बेटी वैशाली तो पिता सर्वेश के साथ घर लौट गई, लेकिन विजेता यादव और पारस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब विजेता का पता नहीं लगा तो सर्वेश यादव ने एक अप्रैल को उनकी गुमशुदगी सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई। एसएसपी सौमित्र यादव ने ब्लाक प्रमुख की तलाश में एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की कई टीमें भी लगाईं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें