फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जोड़े बना चुके 143 शिक्षकों के हुए अंतर जनपदीय तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में अंतर जनपदीय पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण के लिए 773 शिक्षकों ने आवेदन किए थे। इनमें से 143 शिक्षकों ने जोड़े बना चुके हैं तो उनका तबादला कर दिया गया है। उसमें से सोमवार तक 120 शिक्षक कार्यमुक्त भी कर दिए गए हैं। अन्य को पांच जून तक कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पिछले महीने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जनपद के 773 शिक्षकों ने अंतर जनपदीय तबादले के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद इनको जोड़े बनाते थे। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 143 शिक्षकों ने जोड़े बनाए हैं। जोड़े बनाने के बाद 120 शिक्षकों की फाइल कार्यालय में प्राप्त हुई है। इन सभी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। बचे हुए 23 शिक्षकों के दस्तावेज अभी कार्यालय में नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें