फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुंचे 1422 मरीज

विज्ञापन
फैजगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में बदलाव और सर्दी कम होने के बावजूद रक्तचाप और शुगर के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जिले में लगातार ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1422 मरीज उपचार कराने पहुंचे। मेले में 182 मधुमेह के मरीज मिले।
विज्ञापन

जिले की 47 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित आए। इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजाें के रक्त की जांच कराई। इसमें हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड समेत मधुमेह के मरीज मिले। मेले में पहुंचे मरीजों की जांच के दौरान 182 मरीज मधुमेह से पीड़ित पाए गए।
इसके अलावा कई लोगों में उच्च रक्तचाप और अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण भी मिले। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डॉक्टरों का कहना है कि बदलती जीवनशैली और खान-पान में अनियमितता के कारण मधुमेह के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग तली-भुनी और मीठी चीजों का अधिक सेवन कर रहे हैं, जबकि शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। इसके कारण कम उम्र में भी लोग शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में मरीजों की जांच के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी दी जा रही है।
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे तक 45 मरीजों ने अपना उपचार कराया। मेले में आने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर 13 मरीजों के रक्त की जांच कराई गई।
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में दोपहर दो बजे तक 73 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सा अधिकारी पारुल सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा लिखी। मेले में आने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, सांस और एलर्जी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें