बिल्सी (बदायूं)। मंगलवार रात जहानाबाद गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गहरी नींद में छत से गिरकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने सुबह कछला घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम जहानाबाद निवासी अनेकनाथ (67) मंगलवार रात गर्मी से निजात पाने के लिए अपनी छत पर सो रहे थे। रात किसी समय वह लघुशंका के लिए उठे थे। गहरी नींद में वह नीचे उतरने की बजाय छत के पीछे की ओर चले गए और जा गिरे। बुधवार सुबह हरिओम अपने घेर में पहुंचे तो उन्होंने अनेकनाथ को जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी, जिस पर भाई राजेंद्र कुमार और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।