फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर के पास ट्रक का पट्टा टूटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बीएसए दफ्तर के पास गुरुवार सुबह एक लोडेड ट्रक का पट्टा टूट गया। कई घंटों बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। इस दौरान पुलिस लाइन चौराहे पर कई बार जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन

सुबह अलापुर की ओर से आ रहा एक लोडेड ट्रक ओवरब्रिज से नीचे उतरा ही था कि बीएसए दफ्तर के पास अचानक ही उसका पट्टा टूट गया। उसके आगे का पहिया जमीन में घुस गया, जिससे ट्रक एक तरफ काफी झुक गया। दोपहर को क्रेन के जरिये इस ट्रक को सड़क से हटाया गया। मुख्य सड़क पर ट्रक का पट्टा टूट जाने से ट्रैफिक वन-वे हो गया। इस दौरान पुलिस लाइन चौराहे पर कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे पुलिस कर्मियों को भी बेहद दिक्कत उठानी पड़ीं। ट्रक के यहां से हट जाने के बाद ही ट्रैफिक सुचारू हो सका। बताया गया कि ट्रक मुरादाबाद की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें