फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने महिला रोगियों से करा दिया आईपीडी का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की आईपीडी (अंत: रोगी विभाग) का उद्घाटन लखनऊ से करेंगे। इसकी सूचना जब सपाइयों को लगी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। कई फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और दो महिला रोगियों से इसका फीता काटकर उद्घाटन करवा दिया। सपाइयों का कहना था कि मेडिकल कॉलेज सांसद के प्रयास से बना, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम में उन्हें ही नहीं बुलाया गया। इसके बाद में सपाइयों ने अधूरे पड़े बाईपास को जल्द बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन की सूचना पाकर सपाई रविवार को कॉलेज पहुंच गए। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शशांक यादव ने कहा कि सांसद धर्मेंद्र यादव ने जो वादे क्षेत्र की जनता से किए थे, वह पूरे कर दिए। मेडिकल कॉलेज का निर्माण उनमें से एक है। जिलाध्यक्ष वसीम अहमद अंसारी ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद होने के बाद भी उनको उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल न करके भाजपा ने अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। इसके बाद सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए दो महिला रोगियों से आईपीडी का उद्घाटन करा दिया।
इसके बाद सपाई बाईपास पर आ गए और पुलिया न बनने पर प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि सपा सरकार में बन रहे हाईवे का निर्माण सत्ता परिवर्तन होने की वजह से आज तक पूरा नहीं हो सका। इससे बदायूं वासियों को परेशानी हो रही है। इस मौके पर स्वाले चौधरी, वीरेंद्र जाटव, जितेश एन.लाल, रवींद्र शाक्य, राहुल कुर्मी आदि मौजूद रहे। इधर उद्घाटन के संबंध में प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें