फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार प्रदर्शनी में 65 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जीजीआईसी में इनोवेटिव पाठशाला के तहत बेसिक शिक्षा विभाग और अरविंदो सोसायटी के तत्वावधान में नवाचार प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें जिले के इनोवेटिव पाठशाला में चयनित सभी 65 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, वहीं शिक्षकों ने टीएलएम और तकनीकियों की प्रदर्शनी किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम दिनेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिक्षक बच्चों को नवीनतम जानकारियों देते रहें, जिससे उनका ज्ञानवर्धन होता रहे और वे आगे बढ़ सकें, क्योंकि ये वह समय है कि बच्चों को आप जिस तरफ मोड़ देंगे, वह उसी की ओर चल देगा। सीडीओ निशा अनंत ने कहा कि इस पाठशाला के माध्यम से शिक्षकों ने जो ज्ञान प्राप्त किया है, वे अपने अनुभवों के माध्यम से बच्चों को सिखाएं। कार्यक्रम के अंत में अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर बीएसए रामपाल सिंह राजपूत, एबीआरसी सीमा यादव, मंजुल, देवकी नंदन पांडेय, अम्बुज विनीत, विकास पाठक, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें