बार और बेंच एक गाड़ी
के दो पहिये: फौजदार
बिसौली। सिविल बार ऐसोसिएशन द्वारा नववर्ष के मौके पर मीट टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन देवेन्द्र फौजदार ने कहा कि बार और बेंच एक गाड़ी के दो पहिये हैं और जब दोनों पहिये एक साथ चलते हैं तो सभी को न्याय मिलता है।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में शनिवार को हुए कार्यक्रम में श्री फौजदार ने कहा कि हम सबको न्याय के प्रति तत्पर रहना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता सादिक अली खां ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने पेशे के प्रति सदैव जिम्मेदार रहना चाहिए। अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि बार और बेंच के संबंध सदैव मधुर रहे हैं और वह विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी यह संबंध मधुर ही रहेंगे। इस मौके पर अनिल गुप्ता, आशिक अली, राजीव गर्ग, बलवीर मिश्रा, सोहराब अली, रामसरन शर्मा, समर सिंह, जोगराज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन एसोसिएशन के सचिव पंकज शर्मा ने किया। ब्यूरो