फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दिन में बादल...सर्दी बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह कोहरा, दिन में बादल...सर्दी बनी मुसीबत
विज्ञापन

बदायूं। कई दिनों के बाद बुधवार को दिन का मौसम बदल गया। सुबह कोहरा रहा तो दस बजे के बाद बादल भी छाए रहे, जिसकी वजह से सर्दी में थोड़ा इजाफा हो गया। हालांकि बीच- बीच में धूप निकलती रही, लेकिन बादलों के कारण शाम को ठंडक और ज्यादा बढ़ गई।
बीते एक सप्ताह से सर्दी खूब पड़ रही है। तीन दिन पहले तक बदायूं का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन दिन में धूप रहने की वजह से लोगों को उतनी दिक्कत नहीं हो रही थी। बुधवार को तड़के कोहरा पड़ना शुुरू हो गया था जो ज्यादा समय तक नहीं रहा, लेकिन बादल जरूर छा गए। पूरे दिन बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ गई, हालांकि बीच-बीच में धूप भी दर्शन देती रही, लेकिन उसका असर ज्यादा नहीं रहा। शाम को भी बादल फिर छा गए, जिसके चलते ठंडक फिर से हो गई। लिहाजा, बाजार में लोगों का आवागमन कम रहा। जरूरतमंद लोग ही खरीदारी को घरों से निकले।
विज्ञापन

----------------
दुकानदारी हुई प्रभावित: दिन में बादलों के छाने की वजह से मार्केट पर उसका असर रहा। कई दुकानदारों ने बताया कि ठंडक और बादलों के चलते लोग घरों से नहीं निकले। दूसरे स्थान से आने वाले लोग भी शहर को कम आ रहे हैं। ऐसे में दुकानदारी भी प्रभावित रही।
------------
पालिका का दावा, रोजाना लग रहे हैं अलाव : नगर पालिका परिषद प्रशासन का दावा है कि शहर में रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड, लावेला चौक, इंदिरा चौक, स्टेशन रोड, नईसराय, गोपी चौक, सुभाष चौक, मुख्य बाजार आदि सार्वजनिक स्थानों पर गरीबों की सुविधा को लगातार अलाव लगवाए जा रहे हैं।
-------------------
कोयले की बिक्री बढ़ी: कई दिनों से पड़ रही सर्दी के चलते बाजार में कोयले की बिक्री ज्यादा बढ़ गई है। कोयला विक्रेता शाहिद और फिरासत हुसैन ने बताया कि रोजाना कोयले की अच्छी बिक्री हो रही है। इमली और अमरूद के कोयले की डिमांड ज्यादा रहती है। वजह है कि यह अधिक समय तक भट्ठी में जलता है और धुंआ भी कम देता है।
विज्ञापन

---------------------
बच्चों को बचाकर रखें सर्दी में: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रोहतगी का कहना है कि सर्दी के दिनों में छोटे बच्चों पर खास ध्यान दिया जाए। उन्हें पूरे समय तक गर्म कपड़े पहनाए रखा जाएं। नंगे पैर न रहें और ठंडी चीजें भी न खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें