फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं काश्तकार’
विज्ञापन

उझानी। राजकीय कृषि भंडार परिसर में आयोजित रबी कृषक गोष्ठी में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने इलाके के किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए।
गोष्ठी की शुरुआत में जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह ने फीता काटा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं को लाभकारी बताया। कहा कि योजनाओं का फायदा उठाने से ही अन्नदाता की तरक्की होगी। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने उर्वरक और बीजों की बहुतायत का दावा किया। कहा कि किसानों को अच्छी प्रजाति का बीज मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए हैं, उनका लाभ भी किसानों को मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फसल को लेकर किसानों के सवालों के जवाब भी दिए। कहा कि खेती के दौरान किसानों को अगर किसी तरह की दिक्कत हो तो उसके समाधान के लिए कृषि अफसर हर समय उपलब्ध हैं। फसलों से अच्छा उत्पादन लेने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की ओर से भी समय-समय पर सुझाव मुहैया कराए जाते रहे हैं। गोष्ठी में धीरजपाल, कुसुम पाल सिंह, मोतीराम, उपेंद्र गंगवार, अजीत प्रताप सिंह, महेंद्र पाल और जसवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें