आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल
बदायूं। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रदेश सरकार ने सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही शोक में 17 अगस्त को सभी सरकारी दफ्तरों-स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में डीएम दिनेश कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।