फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक सभी गांव हो जाए स्वच्छ और सुंदर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19
विज्ञापन


15 अगस्त तक सभी गांव हो जाएं स्वच्छ और सुंदर: डीएम
बच्चों को स्कूल न भेजने वाले अभिभावकों पर होगी धारा 151 में कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कलक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने प्रधानों, सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिन बच्चों के माता पिता अपने बच्चे को विद्यालय नहीं भेज रहे हैं उनके विरुद्ध धारा 151 की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बच्चे का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि जिन प्रधानों ने गांव के मुख्य मार्ग पर बोर्ड लगा दिया है या बनवा लिया है। उनको छोड़कर शेष बचे प्रधान अब मुख्य मार्ग और गांव के प्रवेश द्वार पर बड़ा बोर्ड लगाएं। उसमें गांव का नाम, दूरी और अपना नाम लिखवाएं। प्रवेश द्वार पर सड़क के दोनों तरफ लाइन से 500 मीटर तक पौधरोपण किया जाए। हर पौधे के बीच की दूरी पांच मीटर रखी जाए। प्रत्येक गांव में पेड़ बचाने के लिए तीन महीने के लिए एक मजदूर रखा जाए, उसकी मजदूरी मनरेगा से दी जाए। उन्होंने कहा कि गांव में सभी के घरों में कूड़ादान होना चाहिए। गांव के लोग कूड़ा गांव से दूर तथा खाद के गड्ढे में ही डालें। 15 अगस्त आजादी का दिन गांव में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाए। तब तक सभी गांव को सही ढंग से स्वच्छ और सुंदर हो जाना चाहिए। इस मौके पर डीसी मनरेगा राम सागर यादव, म्याऊ, उसावां, दातागंज, समरेर के प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें