कलक्ट्रेट में पीएनबी की जिला स्तरीय तिमाही बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें पाया गया कि अधिकतर बैंकों की ओर से कम लोन दिया गया है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोन दें। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि फसल बीमा प्रीमियम कटने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अधिसूचित फसलों धान, मक्का, बाजरा, उर्द और तिल की ही प्रीमियम कटौती करें।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने समीक्षा के दौरान देखा तो पता चला कि अधिकतर बैंकों की ओर से कम लोन दिया गया है। इस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन दें। बैंक में जिन लोगों का लोन नहीं होने वाला है, उन्हें लिखित में न होने का कारण बताया जाए। जिससे उसको इधर उधर भटकना न पड़े। गैर-ऋणी किसानों की फसल का भी बीमा किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक बैंक खाताधारक को समझाएं कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत 12 रुपये वार्षिक बीमा कराने से एक्सीडेंट से मृत्यु होने पर परिवार को दो लाख मिलेंगे। 323 रुपये का बीमा कराने से किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर घर वालों को दो लाख रुपये बैंक देगा। इस मौके पर एलडीएम श्याम पासवान, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार मौजूद रहे।