फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया अदा नहीं करने वाले सरकारी दफ्तरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया अदा नहीं करने वाले सरकारी दफ्तरों की बिजली गुल
विज्ञापन

1.70 करोड़ की बकाया होने पर काटे गए 123 बिजली कनेक्शन
26 बड़े उपभोक्ताओं पर कराई गई रिपोर्ट
13 लाख की हुई वसूली तो 47 को आरसी के नोटिस किए जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
बकाया जमा नहीं करने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग किसी तरह की रियायत बरतने को तैयार नहीं है। 1.70 करोड़ से ज्यादा की बकाया होने पर शनिवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र में अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में 123 कनेक्शन काट दिए गए। इनमें कई सरकारी विभागों के दफ्तर भी शामिल हैं। अलापुर और कुंवरगांव क्षेत्र में 26 बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 47 उपभोक्ताओं की आरसी काटी गई है। बिजली महकमे की इस कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मची है।
मार्च का महीना चल रहा है। शासन और उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के आला अफसरों के निर्देश हैं कि सभी उपभोक्ताओं से बकाया वसूली की जाए। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। रोजाना ही आला अधिकारी वसूली की समीक्षा करते हैं। शनिवार को अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि शनिवार को बकाया जमा नहीं करने पर उनकी टीमों ने बीआरसी वजीरंगज पर 4.29 लाख, पंचायत घर अटसेना, दातागंज, सहसपुर अंबियापुर, नगरिया चिकन और विशनपुरी म्याऊ के भी कनेक्शन काट दिए। इन सभी पर एक-एक लाख से ज्यादा का बकाया था। दातागंज स्थित निरीक्षक बाट, नाप, तौल, वजीरगंज के नत्थू लाल सेवक इंटर कॉलेज, दातागंज, बिनावर, समरेर और उसावां क्षेत्र के 46 परिषदीय स्कूलों का कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

ईई ने बताया कि अलापुर और कुंवरगांव के 24 लोगों पर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इन पर 48 लाख 60 हजार से ज्यादा की बकाया है। 13 लाख की वसूली की गई तो 47 बड़े उपभोक्ताओं की आरसी काटी गई। खंड द्वितीय में आज विभिन्न टीमों ने एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा की बकाया होने पर 123 कनेक्शन काटे हैं।
----
कनेक्शन काटे जाने पर जोड़ी लाइन तो होगी रिपोर्ट
अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता ने बकाया अदा न करने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद फिर से लाइन जोड़ ली तो उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जुर्माना भी काफी वसूला जाएगा।
--
एकमात्र उद्देश्य सिर्फ लक्ष्य हासिल करना
बिजली अधिकारियों ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने को दिन रात एक कर दिए हैं। स्थिति यह है कि देर रात तक अधिकारी दफ्तरों में बैठकर वसूली की समीक्षा करते हैं। ईई छैल बिहारी कहते हैं कि सभी का उद्देश्य लक्ष्य की पूर्ति करना है। सो उसी पर सभी का फोकस है। बोले-जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है वह जल्द अदा कर दें।
विज्ञापन

-------------
कनेक्शन काटे जाने से परेशान हुए मरीज, तीमारदार
वजीरगंज। बिजली महकमे ने 13 लाख से अधिक का बकाया होने पर स्थानीय सीएचसी का कनेक्शन काट दिया गया। जिसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। सीएचसी पर 13 लाख से अधिक की बकाया है। इसी वजह से उसका कनेक्शन काट दिया गया है। कनेक्शन कटने से ओपीडी में आने वाले मरीजों को तो परेशानी हो ही रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत प्रसव (डिलीवरी) कराने आने वाली महिलाओं को उठानी पड़ रही है। चूंकि अस्पताल का जनरेटर भी खराब पड़ा हुआ है। परिणामस्वरूप कैंडल जलाकर स्टाफ को डिलीवरी करनी पड़ रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि बिल जमा कराने को वह समय समय पर सीएमओ को अवगत कराते रहे हैं मगर बिल जमा न हो पाने से कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें