फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने त्रिपुरा-नागालैंड की जीत पर होली-दीवाली साथ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-40
विज्ञापन

त्रिपुरा-नागालैंड की जीत पर होली-दिवाली साथ मनाई
कहा-लोकसभा चुनाव में भी मिलेगी ऐतिहासिक सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। त्रिपुरा और नागालैंड में मिली जीत पर शनिवार को भाजपाइयों ने जमकर खुशियां मनाईं। आतिशबाजी छोड़ी और गुलाल उड़ाया।
यहां पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपाइयों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। त्रिपुरा, नागालैंड जैसे राज्यो में भाजपा ने जीत दर्ज की है। स्पष्ट है कि 2019 में नरेंद्र मोदी पुन: देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। बिल्सी विधायक आरके शर्मा, शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से जनता सीधे सीधे लाभान्वित हो रही है। इस मौके पर बागीश पाठक, चेयरमैन दीपमाला गोयल, जेके सक्सेना, सुखदेव राठौर, अंकित मौर्य, शारदेंदु पाठक, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता मौजूद रहे।
बिल्सी। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बंबा चौराहे पर जोरदार जश्न मनाया। मिठाई वितरित की। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, नगराध्यक्ष मोहित गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि पीयूष शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छोड़े और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर राहुल वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र वर्मा, हरिशंकर वार्ष्णेय, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें