फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में खुलेगा बिजली का नया चौथा खंड

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बदायूं। उझानी और सहसवान क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले में नया चौथा खंड खोला जा रहा है, जो उझानी में खुलेगा। नए खंड में उपखंड सहसवान और उझानी सब डिजीवन के अंतर्गत आने वाले बिजली घरों को शामिल किया गया है। प्रथम और तृतीय खंड को तोड़कर यह नया खंड बनाया गया है। जल्द ही नए खंड में अधिशासी अभियंता की तैनाती की जाएगी। नए खंड में दहगवां-जरीफनगर तक का इलाका शामिल किया गया है। वहीं इस्लामनगर में नया सब डिजीवन स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जिले के उझानी में नया खंड खोलने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में निगम के चेयरमैन आलोक कुमार की ओर से अधीक्षण अभियंता को पिछले दिनों पत्र भेजा गया था। इसी क्रम में उझानी में जिले का चौथा खंड स्थापित किया जा रहा है। अब तक उझानी विद्युत वितरण खंड प्रथम में आता है। उझानी सब डिवीजन है। नए खंड में उझानी सब डिजीवन उझानी के साथ ही खंड तृतीय के अंतर्गत आने वाले सब डिजीवन सहसवान को शामिल किया गया है।
अब तक जिले में तीन खंड हैं। प्रथम खंड में शहर बदायूूं का सब डिजीवन उझानी आता है। द्वितीय खंड में सब डिवीजन दातागंज, बिनावर और बिल्सी तथा खंड तृतीय जो कि बिसौली के नाम से जाना जाता है, उसमें बिसौली सब डिजीवन आता है। प्रथम खंड के सब डिजीवन उझानी और तृतीय के सब डिजीवन सहसवान को तोड़कर नया चौथा खंड बनाया गया है। अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव ने बताया कि नए खंड खोले जाने की पीछे मंशा है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिले। साथ ही उनकी समस्याएं भी आसानी से दूर हों।
विज्ञापन

एसई ने कहा कि नया खंड जल्द ही उझानी में खुल जाएगा। वहीं पर अधिशासी अभियंता रहेंगे। इसमें दो सब डिजीवन शामिल किए गए हैं। उन्हीं पर एसडीई तैनात रहेंगे। नए खंड को खोले जाने की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। अधिशासी अभियंता की नियुक्ति होने के बाद नया खंड धरातल पर आ जाएगा।
विज्ञापन

--
नए खंड में ये होंगे बिजलीघर
जिले के चौथे नए विद्युत वितरण खंड में जरीफनगर, दहगवां, सहसवान, नाधा, उझानी, कादरचौक और असरासी बिजलीघर शामिल किए गए हैं।
--
जिले में अब रहेंगे एक एसई और पांच ईई
प्रत्येक विद्युत वितरण खंड में एक-एक अधिशासी अभियंता के अलावा जिले में एक अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता परीक्षण होंगे।
--
इस्लामनगर में खुला नया सब डिवीजन
अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव ने बताया कि इस्लामनगर में नया सब डिजीवन खोला गया है। जो विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली में शामिल हैं।
बोले-प्रथम खंड के अंतर्गत नवादा में पिछले दिनों नया सब डिजीवन खुल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें