कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)। कछला के गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने पूरा दमखम लगा दिया। छात्र वर्ग की आठ सौ और छात्राओं की एक सौ मीटर की दौड़ हुई। आठ सौ मीटर की दौड़ में छात्र जितेंद्र कुमार प्रथम रहे। प्रतियोगिता शुरू होने पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
तीसरे दिन के वार्षिक क्रीड़ा समारोह की शुरू में सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजन किया। मुख्य अतिथि गंगा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने छात्र और छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और खेलकूद के जरिये राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रबंध समिति के संरक्षक रामशंकर भारद्वाज और प्रबंधक अश्विनी कुमार भारद्वाज ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. फैजान अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
खेलकूद के तहत छात्र वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में जितेंद्र कुमार पहले स्थान पर रहा। आकाश यादव द्वितीय और सुनील कुमार को तृतीय स्थान मिला। छात्रा वर्ग की एक सौ मीटर की दौड़ में पार्वती प्रथम, सन्नो द्वितीय और कश्मीरा ने तृतीय स्थान पाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश सिंह, विशाल दुबे, गौतम सिंह, डॉ. मोहम्मद अय्यूब, शिशुपाल सिंह, कमल यादव, उपासना वशिष्ठ, नीरू शर्मा, सीमा सक्सेना, दीपशिखा शर्मा, सारिका सक्सेना, ऊषा जोशी, ओमश्री मिश्रा, प्रतिभा शर्मा और लोकेशचंद्र आदि मौजूद थे।