फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द से जल्द हो काम पूरा, ब्लाक कोआर्डीनेटर की सेवाए समाप्त

विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद में सीडीओ शेषमणि पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत अभियान में लापरवाही बरतने वाले बीडीओ और डीपीआरओ की जमकर क्लास ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ओडीएफ कार्य में शिथिलता बरतने वाले ब्लाक कोआर्डिनेटर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सीडीओ ने विकास भवन में बीडीओ के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने बीडीओ को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले सहायक विकास अधिकारियों के वेतन आहरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। नाकारा सहायक विकास अधिकारियों के संबंध में उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया जाए। ताकि वे अपने स्तर से भी कठोर कार्रवाई कर सकें। ओडीएफ की प्रगति देखकर घोर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि लगन के साथ कार्य न करने वाले स्वच्छ भारत अभियान के कोआर्डिनेटर का पहले मानदेय रोका जाए, इसके बाद भी सुधार न हो तो उनकी सेवाएं समाप्त कर बाहर का रास्ता दिखाया जाए। अधिकारियों को हिदायत दी है कि विकास कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न करने वाले अधिकारियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाए। बैठक में डीपीआओ राजीव कुमार मौर्य, सहायक विकास अधिकारी शशिकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें