फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का 13 करोड़ दबाए बैठी चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं।
विज्ञापन

गन्ना किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। उनका पिछले सत्र का करीब 13 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान अभी भी चीनी मिलें दबाएं बैठी हैं। वहीं, इस सत्र में जिले में दो प्रमुख मिलों ने अभी तक पेराई शुरू नहीं की है।
जिले की सहकारी चीनी मिल शेखूपुर और यदु शुगर मिल बिसौली के अलावा जिले के किसानों का गन्ना पड़ोसी कासगंज जिले की न्योली शुगर मिल, संभल की डीसीएम शुगर, रामपुर के करीमगंज की राणा शुगर मिल और फरीदपुर शुगर मिल को भी जाता है। गन्ना किसानों का पिछले सत्र का आठ करोड़ 15 लाख रुपया शेखूपुर मिल पर, चार करोड़ 35 लाख यदु शुगर मिल पर और करीब 62 लाख रुपया राणा शुगर मिल दबाए बैठी हैं। किसानों के सामने आर्थिक संकट है तो गन्ना विभाग इन मिलों को चेतावनी पत्र जारी करने से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके पीछे मिलों के अपने तर्क हैं। शेखूपुर मिल सहकारी होने के नाते सरकार की ग्रांट के सहारे है। यदु शुगर मिल और राणा शुगर मिल का तर्क है कि वह इससे ज्यादा रकम की बिजली सरकार को बेच चुकी हैं। उन्हें बिजली का भुगतान दिलवा दिया जाए तो वह किसानों का भुगतान कर देंगे।
विज्ञापन

---
इंसेट...
शेखूपुर मिल 23 को, न्योली 25 को खुलेगी
शेखूपुर मिल ने 20 नवंबर से गन्ना की पेराई शुरू करने की घोषणा की थी। मिल के जीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव की वजह से यह तिथि हटानी पड़ी। अब मिल 23 नवंबर से शुरू होगी। वहीं गन्ना सचिव के मुताबिक न्योली शुगर मिल 25 नवंबर से शुरू होनी है। यहां बता दें कि गन्ना की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। पेराई देरी से शुरू होने पर किसान आगे की बुवाई में पिछड़ जाएंगे।
---
किसान नेता की बात
फोटो- 25
दूसरे जिलों में अक्तूबर के अंत में ही मिलें पेराई शुरू कर देती हैं। बदायूं में ही हर बार मिल देरी से चलती हैं और जल्दी बंद हो जाती हैं। इससे किसानों को असुविधा होती है। अधिकारी इस मामले में खामोश रहते हैं।
विज्ञापन

-राजेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष बहुजन किसान दल
---
किसान की बात
फोटो- 26
हमारा भी पिछली साल का गन्ना पेमेंट शेखूपुर मिल पर बकाया है। इस बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इस बार फसल तैयार खड़ी है। सोच रहे हैं कि मिल चालू हो तो गन्ना काटकर गेहूं बुवाई के लिए खेत तैयार करें।
- गुलफान सिंह, सैंजनी गांव
------
वर्जन
मिलों को जल्द से जल्द पुराना बकाया जमा करने को कहा गया है। यदु शुगर मिल ने तो पेराई भी शुरू कर दी है। बाकी मिलें 25 तक पेराई शुरू कर देंगी।
-रामकिशन, सचिव गन्ना सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें