फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज स्टाफ ने डग्गामार वाहनों को खदेड़ा

विज्ञापन
डग्गामार वाहनों को हटाने की कवायद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। डग्गामार वाहनों से परेशान रोडवेज के कर्मचारियों ने शुक्रवार को डिपो के बाहर निजी बसों के खड़े होने के स्थान पर अपनी बसें लगा दीं। वहीं एआरएम ने पुलिस की मदद से डग्गामार वाहनों को खदेड़ दिया। अवैध बसों के स्टाफ ने डिपो कर्मचारियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अब तक बदायूं डिपो के गेट से बरेली और कासगंज की ओर रोडवेज के कलर और हूबहू टिकट वाली अवैध बसों का संचालन हो रहा था। वहीं, डिपो की दीवार से सटे वाटर वर्क्स रोड पर दातागंज आदि स्थानों के लिए डग्गामार वाहन मुसाफिरों को भरते थे। गुरुवार को एआरटीओ अमिताभ राय और एआरएम राजेश कुमार ने पुलिस के साथ इन वाहनों को खदेड़ दिया। एआरटीओ ने निर्देश दिए कि रोडवेज बसों को तब तक डिपो के बाहर खड़ा किया जाए, जब तक अवैध वाहन संचालक सुधर न जाएं। शुक्रवार को एआरएम ने रोडवेज चौकी पुलिस को साथ लेकर इन वाहनों को खदेड़ दिया। बताते हैं कि इस बीच एक अवैध बस डिपो गेट पर आई तो रोडवेज स्टाफ ने उसे तत्काल हटाने को कहा। बस के हेल्पर सरदार नगर निवासी कादर खान ने रोडवेज स्टॉफ से बहस की तो उसे पीटकर भगा दिया। बाद में कादर खान ने खुद पर बेवजह हमले का आरोप लगाकर शिकायत की। डरे सहमे रहने वाले रोडवेज बस स्टाफ के कड़े रुख को देख अवैध वाहन संचालक भी हैरत में थे। उनका कहना था कि उनका बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है। अब वह लोग अपने वाहन यहां खड़े नहीं कर रहे पर यहां से गुजरने पर भी मारपीट की जा रही है।
---
डग्गामार वाहनों और अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हम शासन के निर्देश के मुताबिक रोडवेज बस स्टैंड के आसपास कोई अवैध वाहन खड़ा नहीं होने देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और एआरटीओ आदि अधिकारी भी इस कार्रवाई में हमारी पूरी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें