फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन सुरक्षा घेरे में रहेंगे केशव प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं।
विज्ञापन

सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर आ रहे हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। इसके साथ ही लोगों को जाम से बचाने के लिए तीन स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्या पहले दहगवां और फिर शहर के गांधी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि जिले भर के थानों से फोर्स की ड्यूटी डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में लगाई गई है। इनमें कुछ स्टाफ शहर और कुछ दहगवां क्षेत्र में भेजा गया है। पुलिस लाइन में रिजर्व के तौर पर मौजूद स्टाफ की भी ड्यूटी कार्यक्रम में लगाई गई है। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी पुलिस की मदद में रहेगी। दोनों कार्यक्रम स्थल पर फायरब्रिगेड, एंबुलेंस में डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी। रैली की वजह से जाम रोकने के लिए भी बंदोबस्त किए गए हैं। वीआईपी पार्किंग एसके इंटर कॉलेज में बनाई गई है। वहीं दो अन्य पार्किंग स्थल के रूप में मिशन कंपाउंड और जीआईसी मैदान की हाथी पार्क वाली साइड का प्रयोग किया जाएगा। टीएसआई राममिलन को जिम्मेदारी दी गई है कि कहीं जाम की वजह से आम जनता को परेशानी न हो। वहीं, भाजपाइयों ने भी चुनावी रैली की कामयाबी के लिए पूरा जोर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें