आसफपुर। खुले में शौच को लेकर जहां एक ओर केंद्र और राज्य सरकार बेहद गंभीर है, वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस ओर से उदासीन नजर आ रहे हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बने अधिकतर शौचालय बंद पड़े हैं। वहीं आसफपुर में बने प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की स्थिति खराब है। स्कूल का स्टाफ और बच्चे सब खुले में शौच को जाते हैं।
जिले में सफाई अभियान पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर पलीता लगाने में लगे हैं। ये फोटो विकासक्षेत्र आसफपुर के प्राथमिक विद्यालय की हैं। विद्यालय परिसर में ही खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय है। यहां के शौचालय देखकर ऐसा महसूस होता है कि कई माह से यहां पर सफाई नहीं हुई है। साथ ही शौचालयों पर दरवाजे भी टूटे हुए हैं। इन कारण विद्यालय में शौचालय होने के बावजूद बच्चे और स्टाफ खुले में शौच जाने को मजबूर है।