फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर में आग लगने से रोड पर भगदड़ मच गई। ट्रांसफार्मर खराब होने से इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान बदायूं-बरेली हाइवे स्थित वैलगा इंडस्ट्रीज के सामने लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख उधर से गुजर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। ट्रांसफार्मर फुंकने से आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
इधर, पुलिस लाइन चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में बारिश के दौरान खराबी आ गई, जिससे बिजली सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें