फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली

Fri, 01 Sep 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Ganesh idol
विज्ञापन
लखमीचंद गुप्ता तिराहे स्थित शिव मंदिर पर 25 अगस्त से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गुरुवार को गणेश महोत्सव का अंतिम दिन था। इस दौरान विधि विधान से हवन पूजन किया गया। इस मौके पर भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल रहे श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की वर्षा करते हुए गंगाघाट पहुंचे। जहां वेद मंत्रों और श्री गणेश भगवान के जयकारे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन में मनोज गुप्ता, विक्की गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, दुर्वेश गुप्ता, संजू गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, धीरू गुप्ता, बृजेश गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, हेमंत महाजन, मदन गुप्ता आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें