फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की चोटी कटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कटरी क्षेत्र के गांव पालपुर में शमशेर के घर में शनिवार रात अचानक ही शोर सुनकर पड़ोस के लोगों का जमघट लग गया। शमशेर की 30 वर्षीय पत्नी पुष्पा ने घरवालों को बताया कि रात में सोते समय किसी ने उसकी चोटी काट दी, लेकिन वह किसी को देख नहीं पाई। बाद में उसने सिरदर्द की शिकायत की तो घरवाले उसे लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचे और उपचार कराया। इससे एक दिन पहले बक्सर गांव में 28 वर्षीय गुड्डो की भी चोटी कट गई। बक्सर में काफी देर तक शोरगुल भी मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें