फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से खुद निपटेंगी ब्लूमिंगडेल की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल की छात्राएं अब खुद मनचलों का मुकाबला करेंगी। सड़कों पर घूमने वाले मवालियों से निपटने के लिए यहां की छात्राए आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। इसके लिए स्कूल में एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस कार्यशाला का शुक्रवार दूसरा दिन था। इसमें हरियाणा के गुरुग्राम आईं प्रशिक्षिका दीप्ति शंकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए छात्राओं को चाहिए कि वे अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर न रहकर आत्मबल जगाए। क्योंकि आत्मरक्षा के लिए आत्मविश्वास और आत्मबल दोनों जरूरी है। प्रधानाचार्य मिली घोष ने कहा कि बालिकाएं संकट के समय घबराने के बजाय डटकर मुकाबला करें। उन्होंने के कहा कि छात्राएं इस कार्यशाला में जो सीखें उसे अपने परिवार और आसपास की लड़कियों को भी सिखाएं। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें