फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाय में नशा देकर मोबाइल नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। रक्षाबंधन पर दिल्ली से घर लौट रहे चंदौसी के 27 वर्षीय युवक को रोडवेज बस चालक नशे की हालत में कस्बा के बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने अपना नाम विपुल वार्ष्णेय निवासी चंदौसी बताया। उसने बताया कि वह दिल्ली में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। वह शनिवार दिल्ली से चंदौसी के लिए चला था। जहां रास्ते में उसे किसी ने चाय में नशा दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इस बीच उसका सेलफोन व नकदी लूट ली। जबकि लैपटॉप छोड़ गए। नशे के कारण चंदौसी की जगह रोडवेज चालक उसे यहां उतार दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें