फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा से गंगा में छोड़ा गया 95 हजार क्यूसेक पानी, उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नरौरा डैम से गंगा में लगातार वाटर डिस्चार्ज के चलते गंगा उफान पर है। शुक्रवार को नरौरा से गंगा में सीजन का सबसे ज्यादा 95 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा में उफान आ गया। गंगा ने इसके साथ ही कई इलाकों में कटान भी तेज कर दिया है। उसहैत में पथरामई के पास नगला अजमेरी बांध से गंगा की धारा टकरा रही है। शुक्रवार को गंगा का मीटर गेज 162.46 पर पहुंच गया। इसके साथ ही खतरा भी बढ़ने लगा है। नरौरा डैम के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को वाटर डिस्चार्ज और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में गंगा और रामगंगा हर साल बाढ़ के सीजन में तबाही मचाती हैं। जिले के 250 से ज्यादा गांवों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। कई दिन से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। खासकर गंगा उफान पर हैं। शक्रवार को नरौरा से सीजन का सबसे ज्यादा 95 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा ने सहसवान, कादरचौक, उसहैत और दातागंज इलाकों में कई स्थानों पर कटान शुरू कर दिया। सहसवान क्षेत्र में करीब आधा दर्जन गांवों में जमीन गंगा में समा गई। शुक्रवार को कछला में गंगा का मीटर गेज 162.46 पर पहुंच गया। मीटर गेज 163.50 के ऊपर पहुंचने के बाद सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। नरौरा बैराज के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को हरिद्वार डैम से गंगा में दो लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी 96 घंटे में नरौरा पहुंच जाएगा। इसके बाद गंगा में नरौरा से वाटर डिस्चार्ज और बढ़ जाएगा। --------
गंगा-महाबा, चंदनपुर-हुसैनपुर बांधों पर काम तेज
बदायूं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ खंड ने संवेदनशील बांध गंगा-महाबा और चंदनपुर-हुसैनपुर पर मरम्मत का काम तेज कर दिया है। हालांकि, बाढ़ खंड का ध्यान अभी उसहैत के नगला अजमेरी बांध की ओर नहीं गया है। यहां पथरामई गांव के पास गंगा की धारा बांध से टकरा रही है। इससे कटान की आशंका बढ़ गई है। ---
विज्ञापन

शुक्रवार को वाटर डिस्चार्ज की स्थिति
हरिद्वार डैम 152452 बिजनौर डैम 102549 नरौरा डैम 995405
-----
तीन दिन में नरौरा से वाटर डिस्चार्ज
12 जुलाई- 23000
13 जुलाई- 59915
14 जुलाई- 995405
-----
वर्जन-
नरौरा से ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ खंड नरौरा डैम के अधिकारियों के संपर्क में है। गंगा के बांधों पर मरम्मत का काम तेज करा दिया गया हैं।
विज्ञापन

-अरविंद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें