बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी गले में फंदा डालकर लटक गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा। आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की, परिजन उसका कारण नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गंज निवासी शिवकुमार की चौदह वर्षीय बेटी आरती ने सोमवार रात किसी समय घर के कमरे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही है।