फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो दिन में 138 एमएम बारिश, शहर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
अलापुर के प्राथमिक विद्यालय नवीन में जलभराव। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। दो दिनों में जिले में 138 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार बारिश से प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब रही। छह सड़का से गांधी ग्राउंड रोड पर भी बारिश का पानी भर गया। सड़क और नाली का अंतर ही नजर नहीं आया। सड़क पर काफी देर तक पानी जमा रहने के कारण दुकानदारों को परेशानी हुई। कई दुकानें बंद रहीं। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई स्थानों पर वाहनों के पहिये पानी में डूबे नजर आए। हालत यह है कि रविवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश थमने के बाद कुछ स्थानों पर पानी कम हुआ, लेकिन कई इलाकों में जलभराव बना रहा। लगातार बारिश के कारण नालों में पानी का दबाव बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


नेकपुर में नाला चोक, घर के अंदर से निकला पानी
नेकपुर में नाला चोक होने के कारण पानी ऊपर फ्लो होकर सड़क और आसपास के इलाके में भर गया। जलभराव इतना बढ़ गया कि एक घर के अंदर से नाला होकर पानी निकलता नजर आया। इसके बाद चेन एक्टिवेटर मशीन लगाकर चोक नाले को खुलवाया गया। नाला खुलने के बाद पानी की निकासी शुरू हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां नाला चोक होने और जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है।




प्राथमिक विद्यालय नवीन में भरा पानी



अलापुर। लगातार हो रही बारिश के चलते स्थानीय प्राथमिक विद्यालय नवीन के परिसर में पानी भर गया है। स्कूल परिसर में जलभराव होने से बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



विद्यालय परिसर में पानी भरे होने से अभिभावकों में भी चिंता है। उनका कहना है कि जलभराव के बीच बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो रहा है। बारिश का पानी जमा होने से स्कूल का परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है।



ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से स्कूल परिसर से जलभराव की समस्या दूर कराने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। संवाद







पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति हुई ठप



उसहैत। बीते 36 घंटों से हो रही बारिश मुसीबत बन के बरसी है, जगह-जगह जलभराव हुआ है। कई घरों में पानी घुस गया, वहीं जगह-जगह पेड़ गिरे हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। भारी बारिश एवं आंधी धान व शकरकंद की फसलें खेतों में कटने के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली और दो दिनों में भारी नुकसान हुआ है। संवाद




स्कूल और पशु चिकित्सालय भी जलमग्न



कादरचौक। विरौतिया गांव के स्कूल परिसर में बारिश का पानी भर गया। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं असरासी स्थित पशु चिकित्सालय भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। चिकित्सालय परिसर में पानी भरने से पशुओं के उपचार के लिए आने वाले पशुपालकों को दिक्कत हो रही है। संवाद







साधन सहकारी समिति में भरा पानी, खाद के कट्टे भीगे



कादरचौक। ककोड़ा स्थित साधन सहकारी समिति में भी बारिश का पानी घुस गया। खाद का भंडार भी पानी की चपेट में आने से भीग गया। इससे बड़ी मात्रा में खाद के खराब होने की आशंका है। किसानों ने समिति परिसर से पानी निकालने और नुकसान का आंकलन कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद











पेड़ गिरने से भैंस घायल



कादरचौक। भकोड़ा गांव में बारिश के दौरान पाकड़ का पेड़ भूदेव की भैंस के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से भैंस के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। संवाद




कन्या विद्यालय व सीएचसी में पानी भरा



सैदपुर। कस्बा के कन्या संविलियन विद्यालय में सीएचसी परिसर में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। संवाद

अलापुर के प्राथमिक विद्यालय नवीन में जलभराव। संवाद- फोटो : Archive

अलापुर के प्राथमिक विद्यालय नवीन में जलभराव। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें