फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दौरान 135 खुराफाती फैला सकते हैं हिंसा

Sat, 28 Jan 2017 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने अब तक की 15015 लोगों पर कार्रवाई
153 पर गुंडा एक्ट, 13 पर गैंगस्टर, 29 किए जिला बदर
शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव करने की जद्दोजहद में जुटे पुलिस-प्रशासन ने जिले में अब तक 15015 खुराफातियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें 135 लोग ऐसे हैं जो चुनाव के दौरान हिंसा फैला सकते हैं। जिले में 29 मजरे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में बाधा बन सकते हैं। चुनाव को लेकर गंभीर पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। 
जिले की छह विधानसभा सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 30 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और एक फरवरी को नाम वापसी होनी है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों को चिंह्ति करने में जुटा हुआ है जो शांति व्यवस्था को खतरा बन सकते हैं। इसके मद्देनजर जिले में अब तक 29 बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है। 153 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ 13 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। गौर करने वाली बात यह है कि जिले में अब तक 135 ऐसे लोगों को भी चिंह्ति किया गया है जो चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने का काम करते हैं। जिले में 14687 लोगों को आचार संहिता लगने का बाद पाबंद किया जा चुका है। जिले की छह विधानसभाओं में 29 मजरों को ज्वलनशील की श्रेणी में रखा गया है। 
विज्ञापन

----------
147 अवैध शस्त्र भी किए बरामद
बदायूं (ब्यूरो)। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जिले में शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने पांच शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने के साथ 147 अवैध शस्त्र और 215 जीवित कारतूस बरामद किए हैं। जिले में अब भी अवैध  हथियारों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मतदान से पहले अवैध हथियार बरामदगी की संख्या में इजाफा हो सकता है।
-------
25967 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
बदायूं (ब्यूरो)। जिले के कई गांव कच्ची शराब के लिए बदनाम हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के दौरान अब तक 25967 लीटर कच्ची शराब पकड़ी जा चुकी है। अब तक अवैध शराब बनाने की 27 भट्ठियों को पुलिस नष्ट कर चुकी है। जाहिर है कि इस शराब का इस्तेमाल चुनाव के दौरान होना था।
विज्ञापन

------
चुनाव के मद्देनजर जिले में अभियान चल रहा है। खुराफातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हमारी प्राथमिकता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है।-महेंद्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें