फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क पर फंसा ट्रक तो लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गौरीशंकर मंदिर के सामने दातागंज मुख्य रोड को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल है। कई स्थान पर तो सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। बुधवार की सुबह सामान से भरा ट्रक गड्ढे में फंस गया। इसकी वजह से जाम लग गया। काफी देर बाद जैसे तैसे उस ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहन फंस गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। इसके लिए सरकार की ओर से संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए गए थे कि जो भी सड़कें जर्जर हैं उन्हें दुरुस्त किया जाए। किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अलापुर पुलिस चौकी से लखनपुर-मझिया होकर निकल रही सड़क पर वाहनों का काफी दबाव है। मुरादाबाद और बरेली की ओर से फर्रुखाबाद आदि को जाने वाले ज्यादातर वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। वाहनों के अधिक दबाव के चलते बीते दो-तीन माह से यह सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। सिंचाई विभाग के कार्यालय के चंद कदम निकलते ही सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। इन गड्ढों ने तालाब जैसा रूप ले लिया है। बुधवार की सुबह दातागंज की ओर से आ रहा सामान से भरा ट्रक गड्ढे में फंस गया। यहां पर सड़क के दोनों ओर कीचड़ भी है। ट्रक के फंस जाने से जाम लग गया। दूसरे वाहनों के जरिए काफी प्रयासों के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका।

अक्सर चोटिल हो जाते हैं दोपहिया वाहन वाले
यहां के लोगों ने बताया कि तेजी से आने वाले दोपहिया वाहन चलाने वाले इन गड्ढों में घुस जाते हैं। कई बार गिरने से लोग जख्मी भी हुए हैं। इस सड़क से होकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां भी रोजाना गुजरतीं हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें